पोषाहार की राशि खातों में जमा
सागवाड़ा - ब्लॉक अधिनस्थ राप्रावि व राउप्रा विद्यालयों की पोषाहार की बकाया राशि जमा करवा दी गई है। बीईईओ भेमजी खांट ने बताया कि पूर्व में नांदी फाउंडेशन द्वारा संचालित 256 विद्यालयों में 5 हजार व एसएमसी के माध्यम से संचालित 229 विद्यालयों में 2 हजार रुपए की राशि जमा करवा दी गई है। विद्यालयों के संस्थाप्रधान नोडल प्रभारियों से अपना चेक प्राप्त कर उपयोगिता प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करवायेंगे।