पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनवाड़ी कार्मिकों को एनटीटी के समकक्ष करने की मांग

आंगनवाड़ी कार्मिकों को एनटीटी के समकक्ष करने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलूड़ा - ब्लॉक सागवाड़ा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भेंट कर आंगनवाड़ी कार्मिकों को एनटीटी के समकक्ष करने में प्राथमिकता देने एवं महिला सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं की ओर से दिए ज्ञापन में बताया कि आंगनवाड़ी कार्मिक का कार्य शिक्षक, ग्राम सेवक व पटवार के समकक्ष होने के बाद भी उन्हें पारिश्रमिक के रूप में सिर्फ मानदेय ही दिया जाता है। सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर पूर्व प्राथमिक पद के लिए एनटीटी को स्थायी नियुक्ति दे रही है जबकि कई कार्यकर्ता इस पद की योग्यता भी रखती है। इसके अलावा महिला सुपरवाइजर के पद की योग्यता एवं अनुभव रखने वाली कार्मिकों को सुपरवाइजर बनाया जाय। आंगनवाड़ी कार्मिकों को ग्रीष्मावकाश देने की मांग भी की गई। सागवाड़ा ब्लॉक की कार्यकर्ताओं ने हेमलता पुरोहित के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।