पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाली निर्माण नही होने से सड़क पर पानी

नाली निर्माण नही होने से सड़क पर पानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीमलवाड़ा - मुख्य मार्ग पर कई जगह नाली निर्माण नही होने से बारिश का पानी सड़क पर पसरा रहता है। कस्बे में लंबे समय से बारिश के पानी निकासी के लिए बने पुलिए बंद होने से स्थिति ओर भी विकट बन गई है। कस्बे के मुख्य मार्ग पर कीचड़ युक्त गंदा पानी पसरा रहता है। कस्बे के बीओबी बैंक, एसबीबीजे, किशनपुरा मार्ग, पंचायत समिति मुख्य मार्ग पर बंद पुलियों से सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है मच्छरों का प्रकोप बढ़ता रहता है। एसडीएम जगदीशचंद्र हेडा ने बताया कि जल्द ही लोक निर्माण विभाग से बात कर बंद पुलियों को खुलवा कर निकासी की व्यवस्था कर ली जाएगी।




सीमलवाड़ा. मुख्य मार्ग पर पसरा बारिश का पानी।