पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राधा कृष्ण की प्रतिमाएं स्थापित

राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं स्थापित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - आसपुर

विजवाकला धाम आसपुर में चल रहे राधाकृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत बुधवार को भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई। धाम की गादीपति लाली माई के सानिध्य में विविध धार्मिक आयोजन हुए। प्रतिष्ठाचार्य शास्त्री जयंतीलाल भट्ट, उपाचार्य राजकुमार भट्ट एवं यज्ञ ब्र त्रिभुवन दीक्षित के आचार्यत्व में प्रमुख यजमान एम डी वैष्णव, विजयसिंह शक्तावत ने यज्ञ में आहुतियां दी। इस दौरान आतिशबाजी की गई। राधाकृष्ण की महाआरती कर विश्वशांति की कामना की गई।

आसपुर. राधाकृष्ण मंदिर में प्रतिमा की स्थापना करते श्रद्धालु।