- Hindi News
- दूषित खाना खाने से एक ही परिवार के 7 जने बीमार
दूषित खाना खाने से एक ही परिवार के 7 जने बीमार
भास्कर न्यूज - परतापुर
अरथूना थाना क्षेत्र के नवाघरा के एक ही परिवार के 9 जने बीमार हो गए। इसके बाद सभी परिजनों को परतापुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां से परिवार के दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला मुख्यालय रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार किशनलाल खांट के पूरे परिवार ने हर रोज की तरह शाम को पूरे परिवार के साथ भोजन किया। भोजन के कुछ देर बाद उनकी तबियत बिगडऩे लगी। साथ ही परिवार के सभी लोगों को उल्टीयां और चक्कर आने लगे। जिसके बाद आनन-फानन सभी को निजी वाहन से परतापुर सामुदायिक चिकित्सालय में लाया गया।
जहां डॉ. पीपी शर्मा और डॉ. गिरधर मीणा और विरेंद्र चरपोटा आदि ने उपचार शुरु किया। राधा पत्नी किशन खांट उम्र 60 साल, गिरीश 35, हुरजी 30, बंटी 12, जमुना 50, ललिता 30, लसी 30, निखिल 5, प्रेम 7 वर्ष है। उपचार के बाद सभी का स्वास्थ्य में सुधार हुआ। लेकिन निखिल और प्रेम को ऐहतियात के तौर पर जिला मुख्यालय रेफर किया गया। जबकि चिकित्सकों ने बताया कि इन दोनों बच्चों को केवल ऐहतियात के तौर पर ही बांसवाड़ा रैफर किया गया है। वहीं, परिजनों ने बताया कि शाम को रोटी कोदरा, ग्वार, गेहूं के मिक्स आटे की रोटी बनाई गई थी। खाना खाने के कुछ समय बाद सभी की तबीयत अचानक बिगडऩे लगी। जिसके बाद उल्टी और चक्कर आने लगे थे। उसके बाद तबीयत बिगड़ी।
परतापुर अस्पताल से दो बच्चे बांसवाड़ा रैफर