पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुपए लेने के बाद भी भूखंड नहीं देने के आरोप

रुपए लेने के बाद भी भूखंड नहीं देने के आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - शहर के एक व्यक्ति ने भूखंड लेने के नाम पर रुपए लेकर तय अवधि भी भूखंड नहीं देने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप मांगा है।
इस मामले में परिवाद मिलने के बाद एएसपी महेश मीणा ने मुकदमा दर्जकर जांच के आदेश दिए है।दूसरी ओर आरोपी पक्ष का कहना है कि कोई धोखाधड़ी नहीं की, आरोप लगाने वाले जब चाहे उनके पास से अपनी अमानत वापस ले जा सकते है। शिवाजी नगर निवासी कंचन लाल ने एएसपी महेश मीणा को एक परिवाद दिया है जिसमें आरोप लगाया हैंकी पुष्पा कंस्ट्रक्शन फर्म के प्रोपराइटर रामप्रसाद मूंदड़ा ने उनसे ट्रांसपोर्ट नगर के पास भूखंड संख्या 17 के लिए 50 हजार रुपए एडवांस लिए थे। इस भूखंड पर 13 लाख रुपए में मकान बना कर देने का सौदा तय हुआ था। इस भूखंड पर बने मकान के लिए प्रार्थी ने आरोपी को दो लाख रुपए दे चुका है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ने प्रार्थी को उसके मकान के स्थान पर दूसरे मकान में अस्थाई रूप से रहने की व्यवस्था की। अब आरोपी पलट गया और उसे अस्थाई रूप से रह रहे मकान से भी निकाल दिया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जातिगत रूप से अपमानित किया है। इस मामले में कंपनी के मूंदड़ा ने कहा कि मैंने प्रार्थी को कह दिया है कि उसका प्लान निरस्त हो गया है, वह अपने रुपए ले जाए। वहीं एएसपी ने कहा कि शहर कोतवाल को परिवाद भेजकर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।