पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठंडी हवा से बढ़ी ठिठुरन, धूप रही बेअसर

ठंडी हवा से बढ़ी ठिठुरन, धूप रही बेअसर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। डूंगरपुर में गुरुवार को मौसम जरूर खुला लेकिन तेज धूप नहीं होने से ठंड बढ़ गई। दिनभर चली शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ गई। दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा। दिन और रात के तापमान में बढ़ त के बावजूद ठिठुरन बनी रही। जिले में गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। करीब 12 बजे बादल कुछ छंटे और धूप खिली। डबोक स्थित मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री तापमान रहा। शाम को ठिठुरन बढऩे से कई लोग अलाव तापते देखे गए।