पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रजापत समाज बारां चौखला के अध्यक्ष को जानलेवा धमकी

प्रजापत समाज बारां चौखला के अध्यक्ष को जानलेवा धमकी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर - दुबई कोर्ट में हत्यारे दोस्त डूंगरपुर निवासी युवक को मृत्युदंड की सजा के फैसले के बाद अब पीडि़त समाज के अध्यक्ष को धमकियां मिलने लगी है।
गामड़ी अहाड़ा निवासी प्रजापत समाज बारा चौखला के अध्यक्ष कचरूलाल प्रजापत सहित समाज के कई लोग गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां एसपी डॉ. गगनदीप सिंगला को ज्ञापन सौंपकर दुबई कोर्ट के फैसले के बाद से उन्हें व पीडि़त परिवार को मिल रही धमकियां व दबाव के चलते सुरक्षा मुहैया करवाने की गुहार लगाई। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि घटना के बाद से अज्ञात व्यक्ति ने 22 जनवरी को मोबाइल पर धमकी दी। इन धमकियां के बाद से परिवार व समाज के लोग भयभीत है तथा किसी भी तरह की अनहोनी की संभावना है। इस दौरान मृतक के पिता कचरूलाल प्रजापत, मगुलाल प्रजापत, लालचंद प्रजापत, जयंतिलाल प्रजापत, कुरीचंद प्रजापत, धनराम प्रजापत मौजूद थे।
यह है मामला : गत वर्ष 22 मई को गामड़ी अहाड़ा निवासी विपिन प्रजापत की दुबई में हत्या हो गई थी। इस मामले में 15 जनवरी, 14 को दुबई की क्रिमिनल कोर्ट ने आरोपी युवक गामड़ी अहाड़ा निवासी नेपालसिंह को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इसी मामले को लेकर धमकियां मिलना बताया जा रहा है।




दुबई कोर्ट में हत्यारे दोस्त को मृत्युदंड की सजा सुनाने का मामला, समाज ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार