शिखर स्थापना के साथ हवन किया
भीलूड़ा। जेठाणा गांव के जीर्णोद्धार हनुमान मंदिर का शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य पं. नवनीत भट्ट एवं 12 विप्रवरों ने वैदिक ऋचाओं के साथ मंडप में पूर्व प्रतिष्ठित देवताओं की पूजा- अर्चना की गई।
स्थापित देवताओं का पूजन, प्रदक्षिणा, धन्याधिवास, देव स्थापना, अग्नि स्थापना एवं गृह होम आदि धार्मिक कार्य विधि-विधान के साथ संपन्न कराए। जिसके बाद सीता-राम आश्रम के महंत मोतीराम के सानिध्य में शिखर स्थापना कर श्रीफल हवन व महाप्रसाद के साथ पूर्णाहुति हुई।
प्रथम कंकण बंधन का लाभ भेमजी पाटीदार ने, भगवान के वागपत्रों से वस्त्रालंकरण का लाभ रामलाल जेतोत ने, शिखर प्रथम आरती का कांतिलाल मेहता ने, प्रथम नगाड़ा बजाने का केवलजी जेतोत ने और पूजन सामग्री का लाभ गजानंद जेतोत ने लिया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच वासुदेव पुरोहित, लैम्पस अध्यक्ष चुन्नीलाल भट्ट, शिक्षाविद् मोहनलाल सुथार, वासुदेव पाटीदार, जयशंकर जोशी, भगवतीलाल जोशी, विश्वनाथ पंड्या, गोकल पाटीदार व देवेंग पाटीदार मौजूद थे।