पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला सहायता समिति की बैठक

महिला सहायता समिति की बैठक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर - जिला महिला सहायता समिति एवं सबला योजना की जिला स्तरीय पर्यवेक्षण एवं निगरानी समिति की बैठक जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। जिला प्रमुख रोत ने महिला उत्पीडऩ से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लिंगानुपात पर भी चिंता व्यक्त की तथा विभागीय कार्मिकों को प्रभावी निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिला परिषद सीईओ परशुराम धानका ने महिला सहायता कोष को अधिकाधिक बढ़ाने के लिए आयकर की धारा 8 0 जी का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र को महिला थाना में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक लक्ष्मी चरपोटा ने विभागीय प्रयासों के बारे में स्कूल जाने वाली कक्षा 9 से 12 की किशोरी बालिकाओं को स्कूल में ही पोषाहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।