पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने भाषण स्पर्धा में हिस्सा लिया

छात्राओं ने भाषण स्पर्धा में हिस्सा लिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल . निर्वाचन विभाग राजस्थान और जिला कलेक्टर के निर्देशों पर मतदाता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को भाषण स्पर्धा हुई।सरस्वती बालिका महाविद्यालय में हुई इस प्रातियोगिता में छात्राओं ने ‘चुनाव प्रक्रिया में सभी वर्गों की भागीदारी कैसे सुनिश्चित की जाए’ विषय पर भाषण प्रस्तुत किए। जिसमें अंजी राठौड़ प्रथम, आशा चरपोटा द्वितीय तथा प्रमिला निनामा तृतीय स्थान पर रहीं। यह जानकारी एसडीओ नरेश बुनकर ने दी। वहीं, कस्बे के आदर्श महाविद्यालय में भी मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर कैम्पस एम्बेसेडर अजय चरपोटा ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की जानकरी दी। इसके अलावा महाविद्यालय के डॉ. प्रवीण कुमार सक्सेना तथा नीलम रावल व्याख्याता ने भी विद्यार्थियों को मतदान के लिए कार्यक्रम में भूपेश धीरावत ने आभार व्यक्त किया।