बोरवट में कृषक प्रशिक्षण का समापन
बांसवाड़ा - कृषि विभाग की आत्मा योजना के तहत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को बोरवट कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ। प्रशिक्षण में तलवाड़ा और गढ़ी क्षेत्र के 67 किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में रबी सीजन में मक्का, पशुपालन, सब्जी उत्पादन और मत्स्य की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. साईंदास ने कहा कि बांसवाड़ा जिले को मक्का उत्पादन के लिए जाना जाता है। इस कारण जिले के अधिक से अधिक किसानों को इससे जोडऩा चाहिए। कार्यक्रम को डॉ. आरएल सोनी, डॉ. मनोहरलाल ओझा, मत्सय वैज्ञानिक जीएल कोठारी, रामकिशन वर्मा, नत्थीलाल बघेल मौजूद थे।