- Hindi News
- भास्कर की रंग दे बसंती स्पर्धा 25 व 26 को
भास्कर की रंग दे बसंती स्पर्धा 25 व 26 को
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दैनिक भास्कर की ओर से 25 और 26 जनवरी को रंग दे बसंती स्पर्धा आयोजित की जा रही है। इसके जरिए छात्र-छात्राओं को कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाए जाने का अवसर मिलेगा। ऐसे प्रतिभावन बच्चों को प्रोत्साहित किए जाने के लिए आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे।
आरएस स्कवायर मॉल के संयुक्त तत्वावधान में हो रही स्पर्धा में 20 वर्ष की आयु तक के बालक-बालिका भाग ले सकेंगे। स्पर्धा के पहले दिन 25 जनवरी को फोटो बनाओ प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसमें प्रतियोगी को घर से ही स्वतंत्रता सेनानी या तिरंगे की ड्राइंग शीट पर बनाकर मॉल में लानी होगी। इसके लिए दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित है। सहभागी को अपना नाम, पता और नंबर अपनी शीट पर ही लिखकर लाना होगा। इसी प्रकार अगले दिन 26 जनवरी को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रतियोगी को देशभक्ति से प्रेरित वेशभूषा में घर से मॉल में आना होगा। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कर समय निर्धारित है।
दोनों स्पर्धाओं के प्रथम तीन सर्वश्रेष्ठ विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। वहीं भाग लेने वाले प्रत्येक मान्य प्रतियोगी को आरएस स्कवायर मॉल की तरफ से एक कूपन दिया जाएगा। जिसकी सहायता से एक गेम फ्री या फूड बिल ((२०० रुपए से ज्यादा के बिल पर)) या जिम मेंबरशिप पर 20 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा।
यह स्कीम 25 व 26 जनवरी को ही मान्य होगी। इसके अलावा भी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मॉल में इन दोनों दिनों में खरीदारी पर
40 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।