एसपी को बताईं समस्याएं
परतापुर - गढ़ी पंचायत समिति के पंड्या हॉल में पुलिस अधीक्षक अनिल टाक की अध्यक्षता तथा उपखंड अधिकारी जितेंद्र सिंह नरूका, डिप्टी गजेंद्र जोधा, तहसीलदार गौतमलाल कुम्हार के सानिध्य में शांती समिति की बैठक हुई। इसमें कस्बे के लोगों ने अधिकारियों को कई क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया।इसमें बस स्टैंड कर मरम्मत, पुलिस चौकी में अधिक जवानों की तैनाती, कस्बे में पार्किंग की समस्या सहित अन्य कई समस्याएं बताईं।इस पर पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं के निस्तारण के साथ पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय खोलने के प्रयास करने की बात कही।साथ ही परतापुर चौकी की नफरी के लिए ग्राम पंचायत के माध्यम से सरकार को प्रस्ताव भिजवाने की बात कही।वहीं इससे पूर्व स्वागत जसवीर भाई ने किया तथा आभार मथुरेश्वर भट्ट ने माना।
इस अवसर पर प्रकाश नागदा, भरत कोरावत, सदर इदरीस भाई, गढ़ी सदर इश्तियाक भाई, प्रभज्योत सिंह सोनी, सुरेंद्र रावल, जहीर मोहम्मद, रमेश चौहान सहित गढ़ी-परतापुर से कई नागरिक उपस्थित थे। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक ने शिव कथा स्थल का जायजा लिया तथा थानाधिकारी को निर्देश दिए।
परतापुर. जिला पुलिस अधीक्षक बैठक लेते और मंचासीन अन्य अधिकारीे।