- Hindi News
- सज्जनगढ़ में ग्रामीणों को मिलेगा पीने का शुद्ध पानी
सज्जनगढ़ में ग्रामीणों को मिलेगा पीने का शुद्ध पानी
सज्जनगढ़ - कस्बे में गुरुवार को आरो वॉटर प्लांट का उद्घाटन किया गया। इससे ग्रामीणों को रोजाना 10 हजार लीटर पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में रजनीकांत, गुलाब कलाल, जीपी विश्वकर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप पटेल सहित कई उपस्थित रहे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गणेशलाल कलाल ने की। इस दौरान ओबीसी भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौतमलाल पटेल, रायसिंह, कमलेश रुलानिया, सूर्यसिंह लबाना और कई ग्रामीण मौजूद थे।