गोवंश से भरे दो ट्रक पकड़े
आसपुर। आसपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बांसवाड़ा मार्ग पर गोवंश से भरे गुजर रहे दो ट्रक को पकड़ा। बुधवार देर शाम को कार्यवाहक थानाधिकारी भगवानलाल, दिलीपसिंह, रोहिताश्व, अरविंदसिंह, राजेंद्रसिंह आदि ने उदयपुर मार्ग से आ रहे एक ट्रक को संध्याकालीन गश्त के दौरान नांदली सागोरा मोड पर और दूसरे ट्रक को बांसवाड़ा मार्ग पर स्थित जीएसएस के पास रुकवाया। तलाशी के दौरान अंदर गोवंश को ठूंसठूंस कर भरा हुआ था। पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर गोवंश को थाने में लाकर मुक्त करते हुए उनके चारे पानी की व्यवस्था की। पुलिस ने ट्रक चालक भीलवाड़ा के कैलाश मोची और नंदु बंजारा को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।