- Hindi News
- डॉग स्क्वॉयड ने लक्ष्मण मैदान का जायजा लिया
डॉग स्क्वॉयड ने लक्ष्मण मैदान का जायजा लिया
डूंगरपुर. 26 जनवरी को डूंगरपुर के लक्ष्मण मैदान में होने वाले जिलास्तरीय समारोह को लेकर गुरुवार को डॉग स्क्वॉयड ने सुरक्षा का जायजा लिया। सीआईडी जोन उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह रावत के नेतृत्व में प्रभारी एसआई सूर्यसिंह, एएसआई हेमंत चौहान, गगनसिंह, नारायणसिंह व ईश्वरलाल की टीम ने मैदान की छानबीन की। वहीं एक्सप्लोसिव डिटेक्टर, डीएसएमडी, एचएचएमडी, प्रोडर के माध्यम से भी मैदान की सुरक्षा का जायजा लिया गया। इस दौरान सीआईडी शाखा डूंगरपुर के कर्मवीरसिंह, अरुण आमलिया, महिपालसिंह, शंभूलाल मौजूद थे।