- Hindi News
- प्रधानाध्यापकों का लीडरशिप प्रशिक्षण 27 से
प्रधानाध्यापकों का लीडरशिप प्रशिक्षण 27 से
डूंगरपुर। एसआईआरटी उदयपुर के आदेशानुसार जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के योजना व प्रबंधन की ओर से प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापकों का लीडरशिप प्रशिक्षण 27 से 31 जनवरी तक आयोजित होगा। प्रधानाचार्य आभा मेहता ने बताया कि लीडरशिप प्रशिक्षण मे ब्लॉक बिछीवाड़ा के 50, डूंगरपुर के 25, व सागवाड़ा के 30 संस्थाप्रधानों आमंत्रित किया गया है। इस संबंध मे संबंधित ब्लाक शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिए है। इसके अलावा वंचित प्रधानाध्यापक भी प्रशिक्षण मे भाग ले सकते है। उक्त प्रावि के संस्थाप्रधान 27 जनवरी को सुबह 10 बजे डाईट डूंगरपुर में उपस्थित होवें।