पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोमपुरा समाज के सामूहिक विवाह की तैयारियां

सोमपुरा समाज के सामूहिक विवाह की तैयारियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा - सोमपुरा समाज के मई में प्रस्तावित तृतीय सामूहिक विवाह आयोजन को लेकर जोरो शोर से तैयारियां की जा रही है। सामूहिक विवाह आयोजन को लेकर गुरुवार को समाज के अध्यक्ष प्रेमशंकर सोमपुरा, उपाध्यक्ष बलदेव सोमपुरा एवं मंत्री खगेश सोमपुरा ने तलवाड़ा स्थित विवाह स्थल वाटिका का अवलोकन किया साथ ही मंडप, भोजन, स्टेज, आवास आदि व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उपाध्यक्ष बलदेव सोमपुरा ने बताया कि सामूहिक विवाह आयोजन को लेकर डूंगरपुर, बांसवाड़ा, ऋषभदेव में विवाह योग्य जोड़ों से संपर्क का अभियान भी प्रारंभ कर दिया है। आयोजन को लेकर फरवरी माह में तलवाड़ा में बैठक आयोजित की जाएगी।