- Hindi News
- दीवड़ा छोटा स्कूल में स्थापित हुई सरस्वती की प्रतिमा
दीवड़ा छोटा स्कूल में स्थापित हुई सरस्वती की प्रतिमा
भीलूड़ा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आर्दश कॉलोनी दीवड़ा छोटा में सरस्वती प्रतिमा की स्थापना की गई। अध्यक्षता उपसरपंच राजेश कलाल ने की। मुख्य अतिथि सीमा जोशी थी।
विशिष्ट अतिथि वार्डपंच अर्जुन खांट, केंद्राध्यक्ष देवीलाल पाटीदार और हेमलता सेवक थी। मुख्य यजमान प्रधानाध्यापक नटवरलाल पाटीदार के नेतृत्व में आचार्य भरतलाल भट्ट ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। रमेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। सरस्वती प्रतिमा एवं मंदिर निर्माण के भामाशाह जयनारायण व्यास, सुखलालजी जोशी, कांतिलाल एवं ग्रामीण थे।