पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 83 वाहनों के चालान बनाए

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 83 वाहनों के चालान बनाए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सागवाड़ा
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुवार तक पुलिस ने 83 वाहनों के चालान बनाकर 12 हजार 400 रुपए राजस्व की वसूली की।
एएसआई महेंद्रसिंह ने बताया कि थानाधिकारी चमनसिंह राव के निर्देशन में ट्रेफिक इंचार्ज विनोद यादव मय जाप्ता ने कार्यवाही करते हुए ओवरलोडिंग के 32, बिना नंबर के 38 वाहनों, बिना हेलमेट के 10 वाहनों तथा सीट बेल्ट व नो पार्किंग के 3 मामलो में 12 हजार 400 रुपए चालान वसूला। जान माल को खतरे में डालने का एक-एक प्रकरण दर्ज किया गया। यातायात व्यवस्था के तहत 70 जीपों तथा 15 ऑटो रिक्शा की छतों से जंगलें उतरवाए तथा 300 वाहनों की लाइटें काली करवाई। सप्ताह के तहत विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों की जानकारियां देकर जागरूकता पैदा करने के भी कई कार्य किए।