- Hindi News
- पकड़े जाने के डर से बाइक छोड़कर भागा चोर
पकड़े जाने के डर से बाइक छोड़कर भागा चोर
डूंगरपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्रवाई के दौरान पकड़े जाने के डर से एक चोर पुलिस को देखकर बाइक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है। धंबोला थानाधिकारी मनीष चारण ने बताया कि बुधवार को अभियान के तहत सीमलवाड़ा में कार्रवाई की जा रही थी। वाहनों की जांच के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर बाइक को दूर ही खड़ा कर दिया और दौड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर जांच की तो बाइक सीमलवाड़ा निवासी मणीलाल ढोली की थी, जो गत 15 जनवरी की रात को चोरी हो गई थी। पुलिस ने बाइक बरामद कर भागे युवक की तलाश कर रही है।