जनजाति प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग
भीलूड़ा - बडग़ी गल्र्स कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर जनजाति प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग की। तुलसी अहारी, पुष्पा डामोर व रीना कटारा ने गलियाकोट तहसीलदार नंदकिशोर मीणा को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर बताया कि सत्र 2012-13 में जनजाति प्रोत्साहन राशि के लिए 65 छात्राओं के प्रस्ताव भेजे गए थे जिसमें से 20 छात्राओं को राशि प्राप्त हो गई है। 45 छात्राओं को अब तक छात्रवृति नहीं मिली है जिसे शीघ्र दिलाने की मांग की गई है।