पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरवेड़ा में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर मंथन

खरवेड़ा में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर मंथन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - परतापुर
गांव खरवेडा में बांसवाडा-डूंगरपुर गुजराती लेऊवा पाटीदार समाज स्नेह सम्मेलन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन गमीरा भाई के मुख्य आतिथ्य और ध्रुवशंकर, वक्ता भाई, रूपेंग पाटीदार, कचरु पाटीदार, लोकिया रूपशंकर, रूपेंग भाई के सानिध्य में हुआ।
सम्मेलन के दौरान समाज में व्याप्त कुरीतियों, फिजूल खर्च, बालिका शिक्षा पर बढ़ावा के साथ ओबीसी आरक्षण के लिए संघर्ष समिति गठित कर आरक्षण नहीं मिलने तक संघर्ष करने का प्रस्ताव लिया। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार ने किसानों के कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा समाज के कई कमियों को जानकरी उन्हें देर करने का भी समाज के लोगों से आह्वान किया गया। वहीं, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने से समाज निर्माण में अहम भूमिका होने की बात कही गई। सम्मेलन में महंत घनश्याम दास ने उपस्थित समाजजनों को संबोधित किया। इस अवसर पर वासुदेव, दलजी भाई, रामेंग भाई, मेघराज, खेमचंद, रूपेंग, भूरा भाई, केदारेश्वर आदि उपस्थित थे। संचालन महीपाल पाटीदार ने किया तथा आभार खेमचंद पाटीदार ने माना।