पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांसवाड़ा में ७वीं के छात्र को इंडिका ने कुचला

बांसवाड़ा में ७वीं के छात्र को इंडिका ने कुचला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांसवाड़ा - सातवीं कक्षा में पढऩे वाले 12 साल के मासूम को तेज रफ्तार से आ रही कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम पार्टी करके घर लौट रहा था। घटना रात्रि करीब 9.30 बजे के आसपास की है। छात्र के पिता की ४ साल पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। अपनी मां का वह बड़ा सहारा था, जिससे परिवार की उम्मीदें जुड़ी थी।

शिव कॉलोनी निवासी आर्यन शर्मा पुत्र मनोज शर्मा सेंटपॉल स्कूल में 7वीं का छात्र था। वह बुधवार की रात्रि अपने मां दीक्षा शर्मा के साथ साजन सजनी वाटिका से पैदल शिव कॉलोनी अपने घर आ रहा था। आर्यन आगे चल रहा था।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार इंडिका कार ने पीछे से उसे कुचल दिया।

घटना के बाद से कार चालक कार समेत वहां से फरार हो गया। टक्कर के बाद परिजन उसे एमजी अस्पताल में ले आए। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक छात्र के पिता का पहले ही देहांत मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर पड़ोसी शिव कॉलोनी निवासी घनश्याम ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाया है।