सोना ५०, चांदी ३५० रुपए चढ़ी
बांसवाड़ा - स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी के दामों में तेजी दर्ज की गई। जहां सोना स्टैंडर्ड और जेवराती ५० रुपए चढ़ा। वहीं चांदी टंच और चौरसा ३५० रुपए चढ़ी। भाव क्रमश: इस प्रकार हैं- बांसवाड़ा सर्राफा बाजार : सोना स्टैंडर्ड ((दस ग्राम)) २९९५०, सोना जेवराती ((दस ग्राम)) २९७००, चांदी टंच ((प्रति किलो)) ४४९५०, चांदी चौरसा ((प्रति किलो)) ४४७५०, कलदार ५२४ रुपए। सागवाड़ा सर्राफा बाजार : सोना स्टैंडर्ड ((दस ग्राम)) २९८५०, सोना जेवराती ((दस ग्राम)) २९३००, चांदी टंच ((प्रति किलो)) ४३५००, चांदी चौरसा ((प्रति किलो)) ४४००० रुपए।