पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रातीतलाई में वाटिकाओं के कारण जीना मुहाल

रातीतलाई में वाटिकाओं के कारण जीना मुहाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज $ - बांसवाड़ा
रातीतलाई में वाटिकाओं के कारण लोगों को जीना मुहाल हो रहा है। शिकायत करने के बाद भी नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
यहां वाटिकाओं को गंदा पानी और बची हुई खाद्य सामग्री, खराब भोजन व अन्य सामग्री पानी के साथ एक नाले में बहा दी जाती है। इस कारण क्षेत्रवासियों को आए दिन समस्या होती है। इस बारे में नगर परिषद को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। क्षेत्रवासी दीपक गृहस्थी ने बताया कि दो बार नगर परिषद के आयुक्त दिलीप गुप्ता को शिकायत की गई है, इसके बाद भी नाले का कोई उपचार नहीं किया गया है। वहीं के महेश व नरेंद्र भट्ट ने बताया कि नगर परिषद के अध्यक्ष और स्थानीय पार्षद को समस्या के बारे में अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। खुले नाले के कारण लोगों को हैजा जैसी बीमारी का खतरा बना हुआ है। इधर, नगर परिषद के आयुक्त ने बताया कि समस्या के बारे में जानकारी मिल चुकी है। जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा। साथ ही वाटिका वालों के साथ ही समझाइश की जाएगी कि वह खराब भोजन आदि को दूर ले जाकर
नष्ट करें।



नाले में बहा दी जाती है वेस्टेज सामग्री, दुर्गंध से बीमारियों का डर