मनरेगा : बनकोड़ा के 7 मेट ब्लैक लिस्टेड
डूंगरपुर। ग्राम पंचायत बनकोड़ा में हुए मनरेगा भ्रष्टाचार के लिए 7 मेट को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। आरोपी सरपंच, सचिव, पटवारी व सहायक सचिव को नोटिस जारी कर पक्ष रखने का मौका दिया गया है।
पंचायत समिति आसपुर की ग्राम पंचायत बनकोड़ा में मृतक, अप्रवासियों, पेंशनर्स के फर्जी जॉबकार्ड बनाने, राशि उठाने सहित अन्य भ्रष्टाचार का जिला परिषद की स्पेशल इंटरनल इनवेस्टीगेशन में हुआ था। जांच अधिकारियों की सिफारिश के आधार मनरेगा के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक परशुराम धानका ने आसपुर कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र जैन को दिशा निर्देश जारी किए थे।आदेशों की पालना में मेट कल्पेश, देवकुंवर, भावना मीणा, धर्मेंद्र, कमलेश, विमल व पंकज को मनरेगा कार्यों के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया है।साथ ही सहायक सचिव योगेश को सेवा से बर्खास्त करने का नोटिस भेजा है।वहीं सरपंच मानेंग मीणा, सचिव जगपालसिंह चौहान, पटवारी जोरावरसिंह को उनका पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किए है।
मृतक, पेंशनर व अप्रवासी के नाम से कार्य जॉबकार्ड बनवाए गए, बिना हस्ताक्षर कार्य के लिए आवेदन हुए।साथ ही बैंक खाते खोले गए व राशि जमा की गई। जांच दल ने तीन मामलों की जांच की तो कुल 6 279 रुपए का फर्जी भुगतान सामने आया।
॥अभी मेट को हटा दिए है, शेष सभी को नोटिस भेजकर उनका पक्ष रखने का मौका दिया है। यदि जवाब संतोषप्रद नहीं मिले तो पुलिस एफआईआर होगी।ञ्जञ्ज वीरेंद्र जैन, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, आसपुर।
सरपंच, सचिव, सहायक सचिव, पटवारी को नोटिस