पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोक के बावजूद रैली में शामिल किए बच्चे

रोक के बावजूद रैली में शामिल किए बच्चे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - डूंगरपुर
मतदाता जागरूकता रैलियों में 18 साल से छोटे बच्चों को शामिल करने पर चुनाव आयोग की रोक के बावजूद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से निकाली गई रैली में स्कूली बच्चों को शामिल किया गया।
क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय की ओर से आयोजित रैली में महिला एवं बाल विकास विभाग की महिलाओं के साथ ही टाउन स्कूल की छात्राओं को भी शामिल किया गया। रैली को कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रमसिंह, स्वीप प्रभारी व सीईओ परशुराम धानका, एडीएम कैलाशचंद्र लखारा, आयुक्त नगर परिषद नानालाल रेगर, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एसएल सालवी, निर्वाचन तहसीलदार रमेश शर्मा ने रवाना किया। कलेक्ट्रेट से रवाना हुई रैली गांधी आश्रम, न्यू कॉलोनी होते हुए टाउन स्कूल पहुंची।
यह है आयोग के आदेश : मतदाता जागरुकता रैलियों में 18 साल से कम उम्र के बच्चों को शामिल नहीं करने को लेकर चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए है। रैलियों में उन्हें शामिल करने से पढ़ाई प्रभावित होती है और बच्चों को कई बार घंटों तक इंतजार भी करना पड़ता है।
॥ रैली को लेकर सभी स्कूलों में पहले ही पत्र भेज दिए गए थे। इसी कारण टाउन स्कूल की करीब 100 छात्राएं रैली में शामिल हुई। हमें अब तक बच्चों को रैली में शामिल करने या नहीं, इसे लेकर कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए है।ञ्जञ्ज एसएल सालवी, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी



चुनाव आयोग के आदेशों की जानकारी नहीं