- Hindi News
- सागवाड़ा बांसवाड़ा मार्ग पर मृत मिला नवजात
सागवाड़ा-बांसवाड़ा मार्ग पर मृत मिला नवजात
सागवाड़ा - सागवाड़ा-बांसवाड़ा राजमार्ग पर आडीवाट के पास बने पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक नवजात मृत लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। नवजात के पड़े होने की सूचना पर थानाधिकारी चमनसिंह राव मय जाप्ता मौके पर वहॉ पहुंचे।
शिशु को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। राव ने बताया कि शिशु औंधे मुंह पड़ा हुआ था तथा उसके पास टोपी नुमा गुलाबी रंग का हल्का ऊनी रूमाल व सफेद कपड़े पड़े हुए थे। शिशु के सड़क के किनारे पड़े होने से अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति वाहन से वहां छोड़कर चला गया। अज्ञात मृत शिशु का मामला दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है। वहा पर मिले मृत शिशु को देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई।