- Hindi News
- खमेरा नहर की जांच मामले में एक्सईएन बांसवाड़ा आएंगे
खमेरा नहर की जांच मामले में एक्सईएन बांसवाड़ा आएंगे
बांसवाड़ा। खमेरा नहर निर्माण के मामले में भारी अनियमितताओं की शिकायतों की जांच के लिए अब एक्सईएन ((क्वालिटी कंट्रोल)) बांसवाड़ा आएंगे। हालांकि कुछ दिनों पूर्व अधीक्षण अभियंता ((क्वालिटी कंट्रोल)) सोहन लोकवानी द्वारा खमेरा नहर निर्माण का जायजा लिया गया था, लेकिन अभी तक इस मामले में विस्तृत जांच रिपोर्ट व इंस्पेक्शन नोट जारी नहीं किया गया है। जिसके कारण जांच का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, मौके पर मूल निर्माण कंपनी की बजाए पेटी कांट्रेक्ट पर काम करवाने के कारण लघु सिंचाई योजना के तहत बनाई जा रही खमेरा नहर में गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिस पर जिम्मेदार इंजीनियरों की न तो पैनी नजर है और न ही प्रभावी अंकुश। इसमें घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदारों के राजनीतिक रसूखात होने की जानकारी सामने आने पर जांच के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी जलसंसाधन मंत्री सांवरलाल जाट तक शिकायत पहुंचाई जा चुकी है। इस मामले में एक्सईएन राघवेंद्र चौधरी ने बताया कि वे एक या दो दिनों में निर्माण कार्य में गुणवत्ता विहीन सामग्री काम में लिए जाने व उचित मापदंडों का पालन नहीं करने संबंधी शिकायत की जांच करने के लिए
बांसवाड़ा आएंगे।
निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने की शिकायत