पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूंगरपुर में विधिक सेवा क्लिनिक की शुरूआत

डूंगरपुर में विधिक सेवा क्लिनिक की शुरूआत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर - जिला न्यायालय डूंगरपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विधिक सेवा क्लिनिक की शुरूआत हुई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में एक विधिक सेवा केंद्र स्थापित करने के आदेशों पर डूंगरपुर न्याय क्षेत्र के सरोदा, सीमलवाड़ा व साबला में विधिक सेवा की स्थापना की गई।
भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी सदाशिवम, कार्यकारी अध्यक्ष नाल्सा न्यायाधिपति आर एम लोढ़ा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से क्लिनिकों का शुभारंभ किया। जिला न्यायाधीश डॉ. कमल दत्त, सीजेएम अशोक अग्रवाल, जेएम संतोष मीणा व एजेएम लक्ष्मीकांत वैष्णव मौजूद थे। प्रत्येक विधिक सेवा क्लिनिक पर दो-दो पैरा लीगल वॉलेंटियर तथा एक पैनल अधिवक्ता नियुक्त किए गए है, जो पूर्व विवादों को जिला प्राधिकरण व जिला समिति माध्यम से निबटाने के लिए प्रोत्साहित व प्रचार प्रसार करेंगे। मुकदमा पूर्व विवाद बिना किसी व्यय व समय खर्च किए लोक अदालत के माध्यम से निपटाया जा सकता है।