- Hindi News
- राष्ट्रीय बालिका दिवस पर चित्रकला और पोस्टर स्पर्धा
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर चित्रकला और पोस्टर स्पर्धा
घाटोल - महिला एवं बाल विकास विभाग घाटोल द्वारा शुक्रवार को श्री हनुमान मंदिर परिसर में राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 11 से 18 वर्ष की विद्यालय नहीं जाने वाली बालिकाओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय रहने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इन बालिकाओं को लिंगानुपात में गिरावट, भ्रूण हत्या, समाज में बालिकाओं की सुरक्षा, आत्म रक्षा कौशल, बालिका शिक्षा, बाल विवाह आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ निर्मला डाबी ने की। इस अवसर पर प्रचेता यशवंता जोशी, मीनाक्षी, एएनएम जयश्री सोनी ने विशेष सहयोग किया।
परतापुर. ग्राम पंचायत गढ़ी में शुक्रवार को किशोरी दिवस मनाया। प्रचेता राधा परिहार ने बताया कि सुपरवाइजर वनिता जोशी के निर्देशन में 16 सेक्टरों से आई किशोरियों ने मेहंदी, चित्रकला, रंगोली व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली किशोरियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
छोटी सरवन. दानपुर सेक्टर की किशोरी बालिकाओं को शुक्रवार को आंगनवाड़ी केंद्र दानपुर द्वितीय पर एकत्रित कर राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी निर्मलाजी और सुपरवाइजर रेखा कुमारी ने बालिकाओं से शिक्षा को बढ़ावा देने, कुरीतियों को मिटाने, बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या रोकने, महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई जिसमें किशोरियों ने अपने-अपने कौशल अनुसार चार्ट पर उपयुक्त चित्र बनाए। कार्यक्रम में नांदी फाउंडेशन के आशीष पंड्या, सूर्यसिंह चौहान ने सहयोग दिया।
कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह रोकने का संदेश दिया
तलवाड़ा. आंगनबाड़ी केंद्र वेटियावाड़ा में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। इस अवसर पर चित्रकला स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें किशोरियों ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह नहीं करने, बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने संबंधी चित्र बनाकर समाज में बदलाव लाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रशेखर त्रिवेदी, अध्यक्ष भारती द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि सुपरवाइजर इंदु त्रिवेदी थी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाली किशोरियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता माहेश्वरी देवी, निर्मला व रामूबाई ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।