- Hindi News
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित
परतापुर - जिले भर में गणतंत्र दिवस पर उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह होंगे गढ़ी उपखंड में उपखंड अधिकारी जितेंद्र सिंह नरूका ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। नरुका ने बताया कि इस मौके पर उपखंड स्तर पर 33 जनों को सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वालों में भगवत सिंह चौकीदार बिजली निगम, कुलदीप द्विवेदी, भूपेंद्र पंड्या डाइट गढ़ी, हरिदास वैष्णव ग्रामदानी पटवारी, अंजना पंड्या एएनएम, राधा परिहार प्रचेता महिला एवं बॉल विकास गढ़ी, रैना गुप्ता सुपरवाइजर महिला बॉल विकास गढ़ी, अरविंद पाटीदार ग्रा. रो स., बापूलाल शर्मा वायरमैन पीएचईडी, एमआई स्वयंसेवी संस्था, जूही कलाल छात्रा पीएसपी परतापुर, रमेश व्यास शिक्षक लोहारिया पाड़ा, रत्नेश शाह, छात्र राउमावि गढ़ी, राजेश अधिकारी प्राध्यापक, प्रकाश नायक वीटी, रमेश बलाई प्रधानाध्यापक, चंद्र कुमार बेलदार, बिजीया बेलदार, सुरेश डामोर पशुधन सहायक, राजीव कुमार एटीओ गढ़ी, फजल हुसैन लेब तकनीकी, कैलाश जैन पटवारी, आशा व्यास, वार्डन गढ़ी, अक्षुप्त राठौड़ छात्र सनराइज, अब्दुल रज्जाक छात्र, अनिता चरपोटा एएनएम, पवन पाटीदार शिक्षक, भाग्यश्री रोकडिय़ा छात्रा, लेखनी प्रजापत छात्रा, रोशनी डामोर छात्रा, कौशल कमाल, जय डिंडोर, गूंजन पाटीदार छात्र सभी नेशनल
स्कूल शामिल है।
कुशलगढ़. उपखंड स्तर पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में बास्केटबॉल में राज्य स्तर पर चयन होने पर सेंटपॉल सीनियर सैकंडरी भंडारिया की मनीषा मईड़ा, रीना मईड़ा, अस्मिता डोडियार, ललिता वसुनिया, आशा मईड़ा, अश्विनी बारिया, भाला फेंक में राज्य स्तर पर चयन होने वाले राउमावि कुशलगढ़ के छात्र चरण सिंह बारिया, कीर्तन गायरी, सबिना आमलियार, विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में योगदान देने वाले भामाशाह हीरालाल कावडिय़ा, रामावि झीकली की अध्यापिका सुनीता मईड़ा, अंदेश्वर पटवारी मोहम्मद हाफिज, ग्राम पंचायत मुंदड़ी के सचिव ताजेंद्र डोडियार, लोहारिया बड़ा की एएनएम रोहितबाला शामिल है।
घाटोल में 6 छात्र और 7 कर्मचारी पुरस्कृत होंगे
घाटोल उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में क्षेत्र के छह छात्र और सात कर्मचारी सम्मानित होंगे। एसडीओ नरेश बुनकर ने समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में भारद्वाज पब्लिक उमावि के अभिषेक रावत व यश सोमपुरा, यूनिवर्सल ज्ञान भारती मावि की लवीना सोनी व दल, विद्या निकेतन मावि के प्रणित व्यास व मौसम जोशी एवं रा. वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय करगचिया की छात्रा पुष्पा कटारा शामिल है। वहीं कार्मिकों में राजकीय पशु चिकित्सालय सेनावासा के ईश्वरलाल मीणा, घाटोल ग्राम पंचायत के सचिव गंगासिंह, पंचायत समिति घाटोल के कनिष्ठ लिपिक सूरजमल खराड़ी, रामावि सवनिया के अध्यापक मोहनलाल बुनकर, रावउ संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य पूर्णाशंकर चौबीसा, राउप्रावि लखेरिया के अध्यापक लियाकत हुसैन एवं छात्रावास अधीक्षक घाटोल धर्मनारायण चरपोटा शामिल है।
घाटोल, गढ़ी, कुशलगढ़ और बागीदौरा में उपखंड स्तरीय समारोह होंगे, समारोह के लिए एसडीओ ने लिया तैयारियों का जायजा