पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक की चपेट से बाइक सवार दंपती की मौत

ट्रक की चपेट से बाइक सवार दंपती की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - डूंगरपुर/पुनाली
दोवड़ा-देवसोमनाथ मार्ग पर रघुनाथपुरा मोड़ में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की शुक्रवार को मौत हो गई। घटना में पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और प - ी ने डूंगरपुर अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। दुर्घटना में 3 बच्चे भी घायल हुए है, जिनका इलाज चल रहा है।
दोवड़ा थाना क्षेत्र के पांतली निवासी रमेश डेंडोर ((40)) अपने परिवार के साथ टोकर स्थित अपने ससुराल गया हुआ था। शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल से पति-पत्नी और 3 बच्चे पांतली अपने घर की ओर आ रहे थे। रघुनाथपुरा मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। भयंकर दुर्घटना में रमेश डेंडोर की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी हाजू ((35)) ने डूंगरपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रमेश के पुत्र विशाल ((6 )), हीना ((3)) व माया ((6 माह)) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को डूंगरपुर राजकीय अस्पताल लाकर भर्ती करवाया। दोवड़ा थानाधिकारी भगवानलाल बुनकर मय जाब्ता ने घटना स्थल का जायजा लेकर शव को डूंगरपुर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। घटना के बाद अस्पताल में मृतक के परिजन एकत्रित हो गए और घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। मृतक के परिजनों ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। देर शाम तक शव नहीं उठाए गए थे।




अपनों का साया उठा

दुर्घटना में दंपती की मौत के बाद बच्चों के सिर से अपनों का साया उठ गया है। घटना के बाद पीहर पक्ष के लोगों ने बच्चों की सार संभाल शुरू की है।

3 बच्चे घायल, टोकर से पांतली जा रहा था परिवार