पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल का ताला तोड़ा, अलमारी में आग लगाई

स्कूल का ताला तोड़ा, अलमारी में आग लगाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीमलवाड़ा - राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटेड फला ग्राम पंचायत साकरसी में कुछ लोगों ने गुरुवार रात को स्कूल का ताला तोड़कर अलमारी में रखे रजिस्टर जला दिए। कुछ सामान भी चोरी हुआ है।
शुक्रवार सुबह पता लगने पर मौके पर सरपंच गंगा देवी कोटेड, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी प्रविण पाटीदार, सचिव रमेश सुहालका, एसएमसी अध्यक्ष धरमपाल कोटेड, पुलिस चौकी से ब्रह्य नंद कुमार, भवरलाल विद्यालय पहुंचे और मौका पर्चा बनाया। प्रधानाध्यापिका कमला अहारी व शिक्षिका मंजुला कोटेड ने बताया कि कुछ लोगों ने कार्यालय का ताला तोड़कर ताला अपने साथ ले गए व अलमारी में बिच के हिस्से में रखे रजिस्टरों में आग लगा दी, जिससे कई रजिस्र राख में तब्दिल हो गए। एमडीएम की की सामग्री भी चोरी हुई है।