पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत की एनओसी नहीं मिलने से बाईपास का कार्य अटका

पंचायत की एनओसी नहीं मिलने से बाईपास का कार्य अटका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - घाटोल
ग्राम पंचायत घाटोल द्वारा एनओसी नहीं देने से घाटोल कस्बे के लिए स्वीकृत हुए बाईपास का निर्माण कार्य फिलहाल अटक गया है। उपखंड कार्यालय के अनुसार अभी हाल ही में आई थ्रीडी में बाईपास का जिक्र नहीं है।
इसमें कस्बे के दोनों पेट्रोल पंपों से आगे बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ मार्ग पर उक्त सड़क को विस्तारित करने व कस्बे में से ही राजमार्ग निकलना दर्शाया गया है। कस्बे के बीच से गुजर रहे नेशनल हाईवे 113 पर यातायात दबाव, न्यूनतम मुआवजे पर जमीन की उपलब्धता व नफे नुकसान को लेकर हुए सर्वे के बाद यह बाईपास स्वीकृत हुआ था। जिसके लिए 13 नवंबर 2012 को गजट नोटिफिकेशन जारी कर अधिग्रहित जाने वाली भूमि की विज्ञप्ति जारी की थी। इसके प्रकाशन के बाद इसमें आने वाले लोगों ने एसडीओ के समक्ष दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की थी। जिसमें इन लोगों ने बाईपास को अर्धचंद्राकार के स्थान पर सीधा निकालने, मुआवजे की राशि बढ़ाने सरीखी अन्य मांगें रखी थी।
बाईपास के अटकने से कस्बे में वाहनों का दबाव बढ़ेगा, वहीं घाटोल नगर के विकास पर भी असर पड़ेगा। साथ ही आने वाले समय में कस्बे की सीमा में यदि इस एनएच को विस्तारित किया जाता है तो इस पर 1 से डेढ़ किमी पर पक्के निर्माणों को हटाए जाने का अंदेशा है। वहीं अर्धचंद्राकार बाईपास निकाले जाने पर किसानों और कस्बे से आगामी समय इसे विस्तारित रूप में निकालने की स्थिति में क्षेत्रवासियों ने भी चिंता जताई है।




घाटोल से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 113 का मामला