- Hindi News
- 100 छात्राओं को जूडो कराटे की ट्रेनिंग देगा शिक्षा विभाग
100 छात्राओं को जूडो कराटे की ट्रेनिंग देगा शिक्षा विभाग
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
शिक्षा विभाग माध्यमिक के उदयपुर मंडल के उपनिदेशक भरत मेहता ने बांसवाड़ा का दौरा किया। इस दौरान राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यालय का मौका मुआयना कर बालिकाओं को आत्मरक्षा सिखाने की कार्यशाला के संबंध में
जानकारी ली।
एडीपीसी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि जिलेभर की 100 बालिकाओं को कराटे और जूड़ो का प्रशिक्षण देने का काम 28 जनवरी से प्रारंभ किया जाएगा। इसमें पुलिस प्रशासन के सहयोग से यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं उपनिदेशक मेहता ने सभी स्कूलों के संस्थाप्रधानों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश पंड्या ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में स्कूलों की प्रधान और शिक्षा सेवा के अधिकारी मौजूद थे।