पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन दहाड़े चोरी, दूसरे दिन भी दर्ज नहीं हुआ केस

दिन दहाड़े चोरी, दूसरे दिन भी दर्ज नहीं हुआ केस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सागवाड़ा
गलियाकोट मार्ग पर सागवाड़ा थाना क्षेत्र के खडग़दा गांव के आयुर्वेदिक अस्पताल के पास एक सुने मकान में गुरुवार दिन दहाड़े हुई नगदी, जेवर व चांदी के सिक्कों की घटना की एफआईआर शुक्रवार शाम तक दर्ज नहीं हो सकी।
खडग़दा गांव के बाहर आयुर्वेदिक अस्पताल के पास सुने पड़े शिवनारायण भट्ट के मकान के में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे प्रवेश किया। उस दौरान शिवनारायण भट्ट सागवाड़ा गए थे, अध्यापिका पत्नी सुलभा भट्ट चितरी संस्कृत प्राथमिक विद्यालय, व बच्चे भी स्कूल में थे।शिवनारायण ने बताया कि वह दोपहर करीब 2.30 बजे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे ताला खोल कर दरवाजा खोलने गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। मौके पर पड़ोसी व परिजन पहुंच गए। घर में रखे करीब 60 हजार रुपए, करीब एक तोला सोने के जेवर व चांदी के सिक्के गायब थे। शिवनारायण भट्ट ने बताया कि घटना में करीब एक लाख का नुकसान हुआ। घटना को लेकर आसपास तलाश भी की गई। पुलिस को सूचना देने पर पुनर्वास कॉलोनी चौकी से जाब्ता पहुंचा व चोरी की रिपोर्ट दी लेकिन पुलिस थाने में देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। इस संबंध में थानाधिकारी चमनसिंह ने बताया कि जांच अधिकारी मौके पर गए है, उनके लौटने के बाद ही स्थिति साफ होने पर केस दर्ज करेंगे।



सागवाड़ा थाने के खडग़दा गांव की घटना