पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दैनिक भास्कर की ‘रंग दे बसंती’ स्पर्धा आज से

दैनिक भास्कर की ‘रंग दे बसंती’ स्पर्धा आज से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
दैनिक भास्कर की ओर से भारतीय संविधान की वर्षगांठ गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार और रविवार को रंग दे बसंती स्पर्धा आयोजित की जा रही है। इसके जरिए स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाए जाने का अवसर मिलेगा। ऐसे प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे।
आरएस स्कवायर मॉल के संयुक्त तत्वावधान में हो रही स्पर्धा में 20 वर्ष की आयु तक के युवा भाग ले सकेंगे। स्पर्धा के पहले दिन शनिवार को फोटो बनाओ प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसमें प्रतियोगी को घर से ही महापुरुष, शहीद, स्वतंत्रता सेनानी या तिरंगे की ड्राइंग शीट पर बनाकर मॉल में लानी होगी। इसके लिए दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक का समय रखा गया है। इसके लिए प्रतिभागी को अपना नाम, पता और नंबर अपनी शीट पर ही लिखकर लाना होगा। इसी प्रकार अगले दिन रविवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रतियोगी को देशभक्ति से प्रेरित वेशभूषा में घर से मॉल में आना होगा। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कर समय तय किया गया है। दोनों स्पर्धाओं के प्रथम तीन सर्वश्रेष्ठ विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। वहीं भाग लेने वाले प्रत्येक मान्य प्रतियोगी को आरएस स्कवायर मॉल की तरफ से एक कूपन दिया जाएगा। जिसकी सहायता से एक गेम फ्री या फूड बिल ((२०० रुपए से ज्यादा के बिल पर)) या जिम मेंबरशिप पर 20 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा।
यह स्कीम शनिवार और रविवार को ही मान्य होगी। इसके अलावा भी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मॉल में इन दोनों दिनों में खरीदारी पर 40 फीसदी तक का डिस्काउंट
दिया जाएगा।



फोटो बनाओ प्रतियोगिता में युवा आज दिखाएंगे अपना टेलेंट