पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिड़ला मंदिर परिसर में शुक्रवार को स्नेह मिलन समारोह हुआ

बिड़ला मंदिर परिसर में शुक्रवार को स्नेह मिलन समारोह हुआ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सागवाड़ा
बिड़ला मंदिर परिसर शुक्रवार को स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बेणेश्वर धाम के पीठाधीश महंत अच्युतानंद महाराज ने धर्म संस्कारों को मजबूत बनाने की बात कहते हुए सभी धर्मों का सार विश्व एक कुटुम्ब बताया। साथ ही मानवता को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए सदाचरण की सीख दी।
नगर के आदिवासी समाज के 12 फलों की ओर से महंत का स्वागत किया गया। राज्य मेला प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश खोड़निया, नानू भाई मकवाना, देवीलाल रोत, बदामीलाल अहारी, पूर्वक जैन, अनिशा जैन ने महंत का स्वागत कर आरती उतारी।