- Hindi News
- सूरत से सागवाड़ा की बस के लिए गुजरात सीएम को लिखा पत्र
सूरत से सागवाड़ा की बस के लिए गुजरात सीएम को लिखा पत्र
चीखली। सूरत से सागवाड़ा तक गुजरात रोडवेज की बस के संचालन को लेकर क्षेत्र के लोगों ने गुजरात के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में बताया कि गुजरात रोडवेज बस को बंद कर उसे पुनावाड़ा बॉर्डर तक कर दिए जाने से चीखली, बडग़ी गलियाकोट, सागवाड़ा के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोवर्धनलाल शाह, सरपंच सोमालाल भगोरा ने गुजरात के मुख्यमंत्री और गुजरात रोडवेज के प्रबंधन को पत्र लिख कर सूरत से कुआं, चीखली, वाया गलियाकोट होते हुए सागवाड़ा तक बस शुरू कराने की मांग की है।