चौबीस तीर्थंकर पूजा विधान हुआ
सागवाड़ा। पादरड़ी बड़ी के पद्मप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चौबीस तीर्थंकर पूजा विधान गुरुवार को हुआ। मुनि आज्ञासागर महाराज, आर्यिका धवल मति, सिद्धांतमति व सुप्रज्ञाश्री के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य जनक शास्त्री के मंत्रोच्चार के साथ आयोजित कार्यक्रम में सुबह में भगवान पद्मप्रभु, सुमतिनाथ भगवान व शांतिनाथ भगवान पर अभिषेक व शांतिधारा हुई। इसके बाद चौबीस तीर्थंकर विधान पूजा यजमान धनपाल पंचोरी परिवार द्वारा की गई। इस अवसर पर नया गांव से शाह सुंदर लाल ने पंचामृत अभिषेक व राकेश पंचोरी ने शांतिधारा की। श्रीफल युक्त अघ्र्यमंडप पर चढाएं गए एवं शांतिपाठ व आरती के साथ विसर्जन हुआ।