सागवाड़ा में चांदी ७०० रुपए चढ़ी
सागवाड़ा - स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी के दामों में तेजी दर्ज की गई। जहां सोना स्टैंडर्ड २५० और जेवराती २०० रुपए चढ़ा। वहीं चांदी टंच और चौरसा ७०० रुपए चढ़ी। भाव क्रमश: इस प्रकार हैं- सागवाड़ा सर्राफा बाजार : सोना स्टैंडर्ड ((दस ग्राम)) ३०१००, सोना जेवराती ((दस ग्राम)) २९५००, चांदी टंच ((प्रति किलो)) ४४२००, चांदी चौरसा ((प्रति किलो)) ४४७०० रुपए।