- Hindi News
- शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम से वार्ता की
शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम से वार्ता की
सागवाड़ा - राजस्थान शिक्षक संघ ((राष्ट्रीय)) ने अपनी मांगो को लेकर एसडीएम से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगो को लेकर वार्ता की। ब्लॉक महामंत्री डायालाल पाटीदार ने बताया कि संघ के जिलाध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुलाल पाटीदार के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम वार सिंह से मुलाकात कर बताया कि 2001 की जनगणना का कार्य करने वाले शिक्षकों की पीएल के आदेश प्राप्त नहीं हुए है। उन्हें शीघ्र आदेश प्रदान कराने की मांग की। साथ ही बीएलओ का कार्य करने वाले शिक्षकों के मानदेय बढाने की मांग की तथा अवकाश के दिनों में कार्य करने पर पीएल का लाभ देने व एकल शिक्षक वाले विद्यालय से शिक्षक को बीएलओ को कार्य से मुक्त रखने व एमडीएम के अन्तर्गत वितरण व्यवस्था में कई विद्यालयों में चावल नहीं पहुंचा है, तथा राशन तौल कर देने व कुक कम हेल्पर का मानदेय बढाने संबंधी आग्रह किया।