पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपीलडूंगरपुर. जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने गणतंत्र दिव

सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपीलडूंगरपुर. जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने गणतंत्र दिवस समारोह में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है। समारोह में...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सागवाड़ा
गणतंत्र दिवस को लेकर विद्यार्थियों द्वारा पूर्व तैयारियां जोर शोर से चल रही है। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए परेड व व्यायाम प्रदर्शन की पूर्व तैयारियां रमणलाल पाटीदार, सुरेंद्र भट्ट, शंकर लाल ताबियाड, वासुदेव बलाई, पंकज मेहता व हितेश जैन के निर्देशन में कराई जा रही है। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उत्साह के साथ भाग ले रहे है।
करावाड़ा. गणतंत्र दिवस पर राउमावि करावाड़ा में होने वाले मुख्य समारोह में ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के सत्र 2012-13 में बोर्ड परीक्षा सहित आठवीं में श्रेष्ठ परिणाम लाने वाले 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
चैंबर भवन पर फहरेगा तिरंगा
डूंगरपुर. चैंबर ऑफ कॉमर्स के भवन पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अध्यक्ष केके गुप्ता ध्वजारोहण करेंगे।समारोह में दीपावली सजावट स्पर्धा के विजेता न्यू मार्केट व दुकान वर्ग के विजेता शुभम् टेंट हाउस, वर्धमान वस्त्रालय, संजय ऑटोज को सम्मानित किया जाएगा।