डकैती का वांटेड गिरफ्तार
घाटोल - डकैती के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को शुक्रवार को भूंगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया। भूंगड़ा थाना प्रभारी नारायणलाल ने गोरछा पंचायत के घाटे की नाल के विश्राम को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। डकैती के मामले में पेशी पर नहीं जाने को लेकर ऋषभदेव थाने में लंबे समय से वांछित अभियुक्त विश्राम को गिरफ्तार कर ऋषभदेव थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। यह कार्रवाई माही डैम चोकी प्रभारी रामेंग पाटीदार, कांस्टेबल पन्नालाल व कांतिलाल ने की।