पूर्व विश्वविद्यालय की परीक्षा आज से
परतापुर - प्रभाशंकर पंड्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पूर्व विश्वविद्यालय परीक्षा शनिवार से प्रारंभ होंगी। उपाचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा ने बताया कि सुबह 10 से 12:30 व दोपहर 1 से 3 बजे के मध्य दो पारियों में परीक्षाएं होंगी। परीक्षार्थी 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों का उत्तर ओएमआर शीट पर अंकित करने का अभ्यास करेंगे। व्याख्याताओं द्वारा विश्वविद्यालय पैटर्न पर प्रश्नपत्र बनाए गए हैं। शुक्रवार को आयोजित बैठक में परीक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।