पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वनरक्षकों और कैटल गार्डों को प्रशिक्षण दिया

वनरक्षकों और कैटल गार्डों को प्रशिक्षण दिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल - राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना 2 के तहत उपखंड मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय वन विभाग कार्यालय सभागार में शुक्रवार को रेंजर गोविंद सिंह राजावत की अध्यक्षता में वनरक्षकों एवं कैटल गार्डों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में वनों की सुरक्षा, संवर्धन, वन्यजीवों की रक्षा, साझा वन प्रबंधन, वन सुरक्षा एवं प्रबंध समितियां, वन विकास सहित अन्य जानकारियां दी गई। इस अवसर पर घाटोल सहित कुशल गढ़, बांसवाड़ा, बागीदौरा के वनपाल, वनरक्षक व कैटल गार्ड मौजूद थे। प्रशिक्षण में वनपाल रतनसिंह चौहान, नरपतसिंह, लक्ष्मणलाल डामोर, लालजी, हरिसिंह राव, प्रेमचंद खराड़ी, शंकरसिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर घनश्याम आर्य, रमेश गर्ग आदि ने विशेष सहयोग किया।