पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गढ़ी में कल से शिवकथा और सत्संग

गढ़ी में कल से शिवकथा और सत्संग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर - 26 जनवरी से गढ़ी के हिम्मत खेल मैदान में गिरि बापू के सानिध्य में शिवकथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति गढ़ी-परतापुर और वागड़ा चोखले के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली शिव कथा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आयोजित समिति अध्यक्ष दिनेश मेहता, वागड़ चौखला अध्यक्ष भूपेंद्र पंड्या के सानिध्य में बैठक हुई। दीनबंधु भट्ट ने बताया कि शनिवार 25 जनवरी को सुबह 10 बजे यजमानों के सानिध्य में महारुद्र, दश विधि स्नान, हेमाद्रि, अग्नि स्थापना आदि विभिन्न वैदिक क्रियाएं पंडित नटवरलाल शुक्ल व चंद्रशेखर शुक्ला के आचार्यत्व में होगी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मोहनलाल कलाल ने बताया कि शाम 3 बजे विशाल पुस्तक मेला एवं भव्य प्रर्दशनी का शुभारंभ जिला कलेक्टर के बी गुप्ता करेंगे।